रामगढ़ शेखावाटी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन और अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कस्बे के पुराना बस स्टैंड स्थित अग्रसेन भवन में नगरपालिका अध्यक्ष एडवोकेट दूदाराम चोहला की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मुख्य अतिथि थे। डोटासरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की नींव होते हैं और संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा। डोटासरा ने शिक्षामंत्री सहित राज्य मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों पर व्यंग्य करते हुए उन्हें ‘जेब भरने वाला मंत्रिमंडल’ बताया। उन्होंने कांग्रेस के ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से इसमें अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया। विधायक हाकम अली ने डोटासरा के नेतृत्व में आम आदमी के हित में किए जा रहे कार्यों को अनुकरणीय बताया। आरसी चौधरी, सीकर सभापति जीवण खां, पीसीसी सदस्य महावीरप्रसाद मेव, नगरपालिका अध्यक्ष एडवोकेट दूदाराम चोहला, फतेहपुर कांग्रेस अध्यक्ष रुकसाना बानो सहित कई वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। नगरपालिका अध्यक्ष एडवोकेट दूदाराम चोहला और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पवन दाधीच के नेतृत्व में रामगढ़ व फतेहपुर ब्लॉक तथा शहर मंडल अध्यक्षों ने डोटासरा को 51 किलो की माला और किसान का प्रतीक भेंटकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर ब्लॉक देहात अध्यक्ष झाबरमल धायल, कांग्रेस अध्यक्ष पवन सैनी, जावेद सैय्यद, फतेहपुर अध्यक्ष छोटेलाल माहिच, ब्लॉक उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तालणियां ठेकेदार, जिला उपाध्यक्ष भागीरथमल कटारिया, आकाश झाझरा, मुरारीलाल सैनी, मकसूद भाटी, कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सैनी, पालिका उपाध्यक्ष जमील कुरैशी, मोहम्मद शरीफ खलीफा, अजय रिणवां, सुरेंद्र सिंह कर्णावत, देवी सिंह राजपूत और जावेद दालखानिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


