रामगढ़ में दो बंद घरों में चोरी:ग्रिल तोड़कर दिया घटना को अंजाम, दोनों घरों पर लगा था ताला

रामगढ़ के बरकाकाना ओपी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात दो घरों में चोरी हुई है। दोनों घर के मालिक बाहर गए हुए हैं। आसपास के लोगों ने जब ताला टूटा देखा तो तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घर के मालिक अमित कुमार सिन्हा जमशेदपुर में प्लाईवुड कंपनी में काम करते हैं। अमित कुमार सिन्हा अपने पूरे परिवार के साथ बहन के यहां घूमने के लिए गए हुए हैं। वहीं, रवि शंकर सिन्हा रेलवे से सेवानिवृत हैं। वह भी पूरे परिवार के साथ अयोध्या गए हुए हैं। दोनों घर के मालिक ने अपने-अपने घरों में केयर टेकर रखा था। उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। दोनों घर में कितनी की चोरी हुई है, यह घर के मालिक के आने बाद ही पता चलेगा। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर पुलिस की गस्ती कभी नहीं होती है। वहीं, पुलिस आस पास के घरों में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *