रामगढ़ में नरेगा, पीएम आवास कार्यों का अंकेक्षण:वित्तीय वर्ष 2025-26 की छमाही रिपोर्ट ग्राम सभा में रखी, दस्तावेजी सत्यापन किया

रामगढ़ ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी नरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में हुए कार्यों और प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। यह कार्रवाई जवाबदेही और पारदर्शिता सोसाइटी, राजस्थान सरकार और विकास अधिकारी, पंचायत समिति शेरगढ़ के निर्देशानुसार सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा की गई। दस्तावेजी सत्यापन किया अंकेक्षण के दौरान महात्मा गांधी नरेगा से संबंधित कार्यों का भौतिक और दस्तावेजी सत्यापन किया गया। इसके बाद शुक्रवार को ग्राम पंचायत भवन में सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा का आयोजन हुआ। ग्राम सभा में बीआरपी भीखा राम बोस ने सामाजिक अंकेक्षण प्रतिवेदन का वाचन किया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को योजनाओं की प्रगति, व्यय और कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गई। पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष जोर दिया गया। ग्राम सभा में प्रशासक मूलाराम दईया, ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश भील, रेखाराम, झुमरराम, बीआरपी भीखा राम बोस, मधु देवी, मधु कुमारी, देवीसिंह और तुलसा राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *