रामगढ़ में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस से झड़प:दूसरे रूट से जाने के निर्देश पर उग्र हुए लोग; पुलिस पर पथराव, चार पुलिसकर्मी जख्मी

रामगढ़ में बीती रात सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने विसर्जन के लिए दूसरे रूट से जाने के लिए कहा। इसी बात पर झड़प हो गई। घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकड़ी गांव के लारी की है। रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सरस्वती पूजा विसर्जन के लिए लोग गलत मार्ग से तालाब जा रहे थे, इसलिए उन्हें रोका गया। इसी क्रम में लोगों ने पथराव कर दिया और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस और मूर्ति विसर्जन करने वाले लोगों के बीच कहासुनी हो गई पुलिस के अनुसार, सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के लिए लोग विशेष रूट से तालाब जाने की जिद कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें इस मार्ग से जाने से रोका, जिसके बाद पुलिस और मूर्ति विसर्जन करने वाले लोगों के बीच कहासुनी हो गई। इधर, रजरप्पा थाना पुलिस ने विसर्जन जुलूस में शामिल डीजे टेंपो को जब्त कर थाना ले आई है। घायल पुलिसकर्मियों में फूलचंद महतो (48), रूपेश कुमार महतो (40), रंजीत कुमार महतो (40) और मोहम्मद इकबाल (56) शामिल हैं। थाना प्रभारी के अनुसार, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूछताछ के लिए एक वादी को लाया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *