रामगढ़ में बस और ऑटो की टक्कर, एक की मौत:ईद की खरीदारी करने जा रहा था ऑटो चालक, 4 बच्चे हुए अनाथ

रामगढ़ जिले के कुजू ओपी आरा चार नंबर पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अख्तर हुसैन के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब अख्तर अपने छोटे बेटे के साथ सारुबेडा बाजार ईद की खरीदारी के लिए जा रहे थे। टाटा कंपनी के मजदूरों को लाने और पहुंचाने वाली एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अख्तर गंभीर रूप से घायल हो गए। चार साल पहले हो चुका है पत्नी का देहांत स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अख्तर को सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अख्तर अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी पत्नी का देहांत चार साल पहले ही हो चुका था। अब उनके चार बच्चे और बूढ़ी मां बेसहारा हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *