रामगढ़ जिले के भदानी नगर में वाइब्रेटर रोलर के पलटने से चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई। मृतक चालक कन्नौज (यूपी) का रहने वाला था। भदानी ओपी क्षेत्र के साखी गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान यह हादसा हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। वाइब्रेटर रोलर मशीन लोड करने के दौरान यह घटना हुई। रामगढ़ जिले के भदानी नगर में क्लासिक इजीकॉल कंपनी सड़क निर्माण का कार्य पाली गांव में कर रही है। यहां सड़क निर्माण का कार्य खत्म हो चुका था। अब मशीन को दूसरी जगह शिफ्ट करना था। मशीन को चुंबा भेजने की तैयारी की गई थी। इसी बीच लोड करने के क्रम में वाइब्रेटर मशीन पलट गया और चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


