रामगढ़ में विवाहिता की फंदे से लटकी मिली लाश:पिछले साल ही किया था लव मैरिज, मोबाइल फोन से गायब मिला सिम कार्ड

रामगढ़ में सोमवार की देर रात एक विवाहिता का शव उसके ही घर से बरामद किया गया। शव बेडरूम में पंखे से दुपट्टा से बने फंदे से लटका हुआ था। घटना मांडू आरा सीसीएल कॉलोनी की है। मृतका की पहचान रिया देवी (20) के रूप में की गई। रिया ने धुरुप उरांव से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों अलग-अलग जाति के थे। घटना के वक्त घर में रिया के अलावा कोई नहीं था। रिया ने खुद तोड़ दिया था सिम: पति वहीं, रिया के मोबाइल फोन से सिम कार्ड गायब मिला। मृतका के पति का कहना है कि रिया ने दोपहर में खुद ही अपना सिम कार्ड तोड़ कर फेंक दिया था। सास घर लौटी तो सामने आया मामला इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना उस समय हुई, जब रिया की सास उषा देवी मेडिकल से लौटीं। उन्होंने देखा कि रिया का कमरा अंदर से बंद था। पति पर है आपराधिक मामले दर्ज आवाज देने और दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो रिया को पंखे से लटका पाया गया। वहीं, जांच में यह बात सामने आई है कि रिया के पति धुरुप पर कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कुछ समय पहले जेल भी जा चुका है। वर्तमान में उसे रामगढ़ और कुजू थाने में नियमित हाजिरी लगानी पड़ती है। पुलिस धुरुप को पूछताछ के लिए थाना ले गई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *