रामगढ़ में स्कूल में 9वीं के छात्र की मौत:क्लास रूम के बाहर चक्कर आने से गिरा, दो दिन पहले सांप ने काटा था

रामगढ़ के रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नौवीं कक्षा का छात्र अमोल कुमार जब स्कूल के तीसरे फ्लोर पर अपनी कक्षा की ओर जा रहा था, तभी उसे चक्कर आ गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत छात्र को पास के प्राइम अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए, जहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार, दो दिन पहले अमोल को सांप ने काटा था। परिवार ने झाड़-फूंक कराई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में मामले की जांच होगी। मौत के सही कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *