रामगोपाल बाबू माली समाज के नए अध्यक्ष नियुक्त:करौली में सर्वसम्मति से चुने गए, मंदिर विकास और कुरीतियों पर रोक का संकल्प

करौली में माली समाज की कस्बा इकाई के गठन के लिए होली खिड़कियां स्थित सीताराम मंदिर के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पांडे का कुआं निवासी रामगोपाल बाबूजी को सर्वसम्मति से माली समाज का नया कस्बा अध्यक्ष चुना गया। रामगोपाल बाबूजी वरिष्ठ लिपिक पद से सेवानिवृत्त हैं। निवर्तमान कस्बा अध्यक्ष नेमीचंद कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अध्यक्ष पद के लिए प्रारंभ में पूर्व पार्षद रामसिंह किसान, मन्नू ठेकेदार और रामगोपाल माली के नाम प्रस्तावित किए गए थे। समाज के पंच-पटेलों और युवाओं की उपस्थिति में रामसिंह किसान और मन्नू ठेकेदार ने रामगोपाल बाबूजी के समर्थन में अपने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मेडकी निवासी राजाराम माली ने मंदिर विकास के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं, हेमराज टेंट वाले और नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामगोपाल बाबूजी ने भी 11-11 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का साफा और माला पहनाकर सम्मान किया। अपने संबोधन में अध्यक्ष रामगोपाल बाबूजी ने कहा कि वे समाज के बुद्धिजीवी वर्ग, पंच-पटेलों और युवाओं को साथ लेकर मंदिर व्यवस्था में सुधार करेंगे। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। बैठक को पूर्व अध्यक्ष रमेश माली, भजन पटेल, श्याम पटेल, जिला उपाध्यक्ष पन्नूसिंह, संस्थान अध्यक्ष प्रेमसिंह माली, पांचपुरा अध्यक्ष शंकर माली, लक्ष्मण सिंह, अध्यक्ष रामचरण माली, उपाध्यक्ष रूपसिंह ड्राइवर, रोशन पटेल, धारासिंह, सब्जी मंडी अध्यक्ष अमर आडेतिया सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कर्मचारी संघ अध्यक्ष तुलसीराम सैनी, एडवोकेट रामगोपाल माली, पंपोला पटेल, गोविंद, गोपाल पटेल, भंवर माली, उपसभापति सुनील, युवा अध्यक्ष राजेश सैनी, रामसिंह पहलवान, रामदयाल कोतवाल, रंगलाल सैनी, प्रहलाद मास्टर, कल्याण, रमजी सरपंच, दामोदर बाबूजी, भंवरलाल, इंद्र थानेदार, भीम सिंह, बद्री पार्षद, रामसिंह, प्रभु ठेकेदार, नाथ्या पटेल, किशनलाल गोपाल टेलर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *