रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के वीसी नैक ग्रेडिंग गड़बड़ी में शामिल:आरसीयू में सीबीआई की छापेमारी, वीसी के दो नोटपैड जब्त; ग्रेडिंग में गड़बड़ी का मामला

रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय (आरसीयू) में नैक ग्रेडिंग घोटाले की जांच के लिए सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की। सीबीआई की सात सदस्यीय टीम ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में तीन घंटे तक छापेमारी की। साहा पहले नैक के चेयरमैन थे और 14 दिसंबर 2023 को आरसीयू के वीसी के रूप में उन्होंने कार्यभार संभाला था। जांच टीम को नहीं मिला कोई डॉक्यूमेंट विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) देवाशीष मंडल के अनुसार, छापेमारी के दौरान सीबीआई को कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज या नकदी नहीं मिली। हालांकि, टीम ने वीसी एसएन साहा के दो नोटपैड जब्त किए हैं। सीबीआई ने रजिस्ट्रार को एक सीजर लिस्ट सौंपी है, जिसमें जब्त की गई सामग्री का विवरण दर्ज है। ग्रेडिंग में गड़बड़ी मामले में की जांच यह कार्रवाई नैक द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों की ग्रेडिंग में कथित अनियमितताओं की जांच का हिस्सा है। पिछले दिनों सीबीआई ने देश के विभिन्न राज्यों में इसी मामले में छापेमारी की थी, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों से कुल 37 लाख रुपए की नकदी बरामद हुई थी। साहा के नैक चेयरमैन रहते हुए ग्रेडिंग में भारी अनियमितताओं का आरोप है, जिसकी जांच चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *