रामदेवरा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:गाड़ी का पीछा करते हुए किया हमला, टायर पर चलाई गोली

रामदेवरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना 4 जनवरी 2026 को हुई। जिसमें एक व्यक्ति का गाड़ी से पीछा कर उस पर हमला किया गया था। रामदेवरा थानाधिकारी खेताराम गोदारा ने बताया-7 जनवरी 2026 को फलोदी जिले के बाप पुलिस थाना में समुद्र सिंह कानि द्वारा जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पीड़ित श्याम सुन्दर निवासी रामदेवरा ने अपने बयान में बताया कि 4 जनवरी 2026 को वह और अयूब खान बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी से मीनाक्षी पेट्रोल पंप के लिए निकले थे। पेट्रोल पंप के पास होटल बाबा रामदेव पर श्याम सुन्दर गाड़ी से उतरकर सामान लेने के बाद वापस बैठे। तभी फलोदी की तरफ से एक बोलेरो कैम्पर आई और उनकी गाड़ी का पीछा करने लगी। रेलवे पुलिया के पास हमलावरों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी, जिसके बाद दो बार और टक्करें मारी गईं। गाड़ी के टायर पर लगी गोली
टक्कर मारने वाली गाड़ी में शिवप्रताप, रामस्वरूप, विशाल खीचड़ (लोहावट) और 4-5 अन्य व्यक्ति सवार थे। जब श्याम सुन्दर ने अपनी गाड़ी को सिंहदा गांव जाने वाले सड़क मार्ग पर मोड़ा, तो शिवप्रताप ने गोली चलाई, जो उनकी गाड़ी के पिछले टायर में लगी और टायर फट गया। इसके बाद हमलावरों ने उनकी गाड़ी को फिर टक्कर मारी, जिससे गाड़ी पलट गई। जब श्याम सुन्दर गाड़ी से निकलकर भागने लगे, तो शिवप्रताप ने उन पर दोबारा गोली चलाई, जिसके छर्रे उनके पांव पर लगे। वह नीचे गिर गए, जिसके बाद सभी हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले के खुलासे के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल विश्नोई निवासी लोहावट को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले का खुलासा करने वाली टीम में सहायक उप निरीक्षक प्रतापाराम, कॉन्स्टेबल सुभाषचंद्र, रामनारायण, श्याम गोदारा, रतनलाल, रमेश तांडी, जसाराम, बाबूलाल, महीराम, हनुमाराम, जयशर्मा, राजेश और महिला कॉन्स्टेबल सुवा शामिल रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *