बाड़मेर | शहर के विष्णु कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव व शिव मंदिर की 10वीं वर्षगांठ मंगलवार को मनाई जाएगी। आयोजक श्यामलाल माली ने बताया कि इस दौरान शाम को आरती का आयोजन होगा। इसके बाद महाप्रसादी व रात्रि जागरण का आयोजन होगा। उन्होंंने बताया कि जागरण में गिरधारी रामावत एंड पार्टी सहित स्थानीय कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। सुबह आरती होगी। कार्यक्रम को लेकर मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।


