भास्कर न्यूज | सरायकेला जिला मुख्यालय सरायकेला रामनवमी, ईद एवं सरहुल को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में हुई ।बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह, अंचलाधिकारी भोलानाथ महतो सभी उखाड़ा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सरायकेला नगर एवं आसपास कल 14 अखाड़ा द्वारा जुलूस निकाली जाएगी। इसमें महावीर अखाड़ा नोरोडीह द्वारा केवल पूजा पाठ किया जाएगा इस वर्ष जुलूस नहीं निकल जाएगी। इसके अलावा बजरंग अखाड़ा पाठागार, महावीर बजरंग अखाड़ा थाना चौक, बजरंगबली अखाड़ा नरोडीह, बजरंग अखाड़ा राजबांध, बजरंग समिति गुदडी चोक पुराना बस स्टैंड, मोहितपुर बजरंग समिति, बजरंग अखाड़ा समिति सीनी, बजरंग अखाड़ा बैगनाडीह, बजरंग समिति ठाटूपाड़ा, बजरंग अखाड़ा समिति घागी, कोलाबिरा, टेंटोपोसी, एवं नारायणपुर द्वारा जुलूस प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से अखाड़ा समितियां द्वारा प्रशासन से रूट क्लियर को लेकर मांग की गई सड़क किनारे वृक्ष के डाली तथा झूलते तार को हटाने के लिए आग्रह किया गया ।इसके अलावा मेडिकल सुविधा तथा एंबुलेंस मौके पर ही उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि जुलूस प्रदर्शन के लिए सभी समिति को अलग-अलग समय निर्धारित की जाएगी ताकि किसी प्रकार की टकराव का स्थिति ना हो। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए नगर के मुख्य चौक चौराहा पर सीसीटीवी लगाए जा रहा है तथा जुलूस के समय ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी । बैठक में ईद व सरहुल के संबंध में भी सभी शांति समिति के सदस्यों से विचार विमर्श किया गया। मौके पर समाजसेवी जलेश कवि, गणेश गागराई, भोला महंती, शंभू आचार्य, शंभू अग्रवाल, संजू चौधरी, सुशील साहू, बापी मुखर्जी, सुदीप पटनायक, प्रेम अग्रवाल, खलील आदि सदस्य उपस्थित थे।


