रामनवमी पर आज शाम पांच बजे शहर में निकाली जाएगी शोभायात्रा

जांजगीर| नगर में श्री रामनवमीं जन्मोत्सव समिति द्वारा श्री राम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा शहर में रविवार शाम को निकाली जाएगी। श्री राम जन्म महोत्सव 6 अप्रैल रविवार को नगर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मातृ शक्ति रेलवे स्टेशन के पास गायत्री मंदिर के पीछे स्थित श्री राम मंदिर से शोभायात्रा शुरू होगी। इस पैदल शोभायात्रा में नगर और आसपास के गांव के महिला, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। शोभायात्रा में सबसे आगे कर्मा नृत्य होगा। उसके पीछे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी का भव्य रथ रहेगा। श्री राम जी के रथ के पीछे माताएं और बहनें शामिल होंगी। कोरबा की राज बैंड पार्टी चलेगी। शोभायात्रा नैला रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्री राम मंदिर से 6 अप्रैल की शाम 5 बजे रवाना होगी। शोभायात्रा (नेताजी) अकलतरा चौक से होते हुए कचहरी चौक जांजगीर के आगे दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर (पुलिस कंट्रोल रूम) के सामने पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *