रामनवमी पर मां कालका मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

पट्‌टी | माता कालका मंदिर घड़ियाला में श्री रामनवमी का मेला मनाया गया। सुबह हरिद्वार से आए मोहन शास्त्री ने हवन यज्ञ किया। इसके बाद माता रानी का सत्संग हुआ। गद्दीनशीन माता सरबजीत कौर ने प्रवचन में कहा कि हमें परमात्मा का सिमरन करना चाहिए। मास्टर इंदरपाल मोंगा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रों में मंदिर में नव दुर्गा पूजा होती रही। इस मौके पर पप्पू शर्मा आलगो कोठी, वाले, रमन, पवन, महंत सतपाल जी, सतनाम सिंह सहित कई संगतें मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *