रामनवमी पर 11 लाख दीपों से जगमगाया रामघाट:सीएम डॉ. मोहन यादव ने की कामदगिरि परिक्रमा, कहा- यह भगवान राम की तपोस्थली है

चित्रकूट में रामनवमी का पर्व भव्य दीपोत्सव के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में रामघाट पर 11 लाख दीपों का प्रज्वलन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट सनातन संस्कृति का जीवंत केंद्र है। यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की तपोस्थली है, जहां वे माता जानकी और लक्ष्मण के साथ निवास करते हैं। कार्यक्रम में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह और चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। भरतघाट और रामघाट सहित चित्रकूट के सभी घाटों पर एक साथ दीप प्रज्वलित किए गए। दीपोत्सव से पहले मुख्यमंत्री ने कामतानाथ स्वामी के दर्शन किए और कामदगिरि की परिक्रमा की। उन्होंने मां मंदाकिनी की पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान उन्होंने भक्तों से मिलकर रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। यह भव्य आयोजन प्रशासन, संतों और समाज के सहयोग से किया गया। सूर्यास्त के समय पूरा चित्रकूट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। उल्लेखनीय है कि 6 अप्रैल को चित्रकूट का नगर गौरव दिवस भी मनाया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *