सागर के रामपुरा वार्ड में स्थित कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस मौके पहुंची। जहां देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। करीब 10 फीट ऊंची आग की लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर नगर निगम के 3 और मकरोनिया की एक फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर पहुंची। आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। रामपुरा वार्ड में बतेशा वाली गली में कोल्ड स्टोर है। कोल्ड स्टोर में लकड़ी का ढांचा बना हुआ था। गुरुवार रात करीब सवा 10 बजे कोल्ड स्टोर में अचानक आग लग गई। स्टोर से धुआं निकलते देखते आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर पहुंची और देखा तो आग ने अंदर भीषण रूप ले लिया था। आग बढ़ती देख आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को घटनास्थल से दूर कराया। जिसके बाद फायर गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। 4 फायर गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
नगर निगम के फायर शाखा प्रभारी सईदउद्दीन कुरैशी ने बताया कि कंट्रोल रूम पर कोल्ड स्टोर के पास धुआं उठने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो आग भीषण थी। चार फायर गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। जिसके बाद आग को पूरी तरह बुझाने का काम किया जा रहा है। 4 फायर गाड़ियां लगातार पानी डाल रही हैं।


