रामपुरिया में वार्षिक भागवत कथा का आयोजन कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया है। चेची के शिवदेह महादेव मंदिर से 101 कलशों के साथ यह यात्रा निकाली गई, जो रामपुरिया पहुंची। कलश यात्रा में भगवान रामदेव जी महाराज का बेवाण और घोड़े पर धर्म ध्वजा शामिल थी। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भागवत कथा का आयोजन 4 जनवरी से शुरू होकर 10 जनवरी तक चलेगा। यह कथा श्री बाबा रामदेव रैगर समाज सराय रामपुरिया में आयोजित की जा रही है। कथावाचक आचार्य श्री दुर्गेश जी चतुर्वेदी हैं। इस आयोजन की जिम्मेदारी श्री बाबा रामदेव मंदिर सेवा समिति रामपुरिया निभा रही है।


