रामपुर के सेना जवान की लुधियाना में सड़क दुर्घटना में मौत

रामपुर गांव के रहने वाले सेना के जवान विकास की ड्यूटी के दौरान जम्मू से लुधियाना के बीच डाक सौंपकर जम्मू वापस लौटते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। विकास का जन्म 23 नवंबर 1999 को हुआ था। करीब 5 वर्ष पहले सेना में सिपाही जीडी के पद पर भर्ती हुआ था। करीब 11 महीने पहले इनकी पोस्टिंग जम्मू में हुई थी। ड्यूटी के दौरान सेना की एक विशेष डाक देने के लिए वह दिल्ली आए थे और दिल्ली से वापस जम्मू लौट रहे थे। पंजाब के लुधियाना के पास उनकी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। करीब 3 साल पहले उनकी शादी मोनिका से हुई थी। उनका एक करीब ढाई वर्ष का बेटा मयंक है। मंगलवार की देर रात्रि को उनका पार्थिव शरीर केएमपी के रास्ते रामपुर गांव में लाया गया। जहां पर सैनिक सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। सैनिक सम्मान के दौरान सेना की एक टुकड़ी भी उपस्थित रही और सलामी से साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर ग्रामीण एवं क्षेत्र के राजनीतिक और गैर राजनीतिक व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया। उधर, गुरुग्राम में आईफोन की कंपनी एप्पल का नकली सामान बेचने पर गुरुग्राम पुलिस ने छह दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-56 थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *