रामबाग पानी की टंकी के सामने कूड़े का ढेर, दुर्गंध से लोग परेशान

रामबाग पानी की टंकी के सामने सड़क पर करीब सौ मीटर तक कूड़े का ढेर लगा हुआ है। जिससे आस-पास के लोग इससे उठने वाली दुर्गंध से परेशान हैं। सड़क पर फेंका गया कूड़ा पूरी तरह से सड़ चुका हैं। जो बीमारियों को बुलावा दे रहा है। गंदगी के कारण सड़क किनारे बनी दीवारें सीमेंट छोड़ चुकी है। कूड़ा इतनी अधिक मात्रा में फेंका जा रहा है कि मानो निगम के सफाई कर्मी व कूड़ा उठाने वाले वाहन इस तरफ झांकने तक नहीं आते। यदि यही हाल रहा तो कूड़े का बढ़ा सा ढेर यहां बन जाएगा। जो आने वाले समय में और भी बड़ी मुसीबत बन सकती है। उधर निगम अफसर शहर को क्लीन-ग्रीन बनाने के लिए तरह-तरह के प्लान बना रहे। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि प्राइवेट कंपनी संग आपसी जंग से बाहर नहीं निकल पा रहे। कई बार कंपनी के अधिकारी व निगम अफसर एक टेबल पर आए लेकिन समाधान आज भी जीरो ही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *