रामभद्राचार्य ने सेना प्रमुख से गुरु दक्षिणा में मांगा POK:बोले-हमला हुआ तो पाक दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा; चित्रकूट पहुंचे थे जनरल द्विवेदी

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से गुरु दक्षिणा के रूप में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) मांगा है। रामभद्राचार्य ने कहा, पाकिस्तान ने दोबारा हमला किया तो वह दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी बुधवार को पत्नी के साथ सतना जिले के चित्रकूट पहुंचे थे। उन्होंने यहां पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की। जगद्गुरु ने कहा कि सेना प्रमुख को वही दीक्षा दी है, जो सीता माता ने हनुमान जी को लंका विजय के लिए दी थी। चित्रकूट पहुंचे सेना प्रमुख की जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की तस्वीरें… पद्मश्री डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन से की मुलाकात
सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी चित्रकूट स्थित तुलसी पीठ पहुंचे थे। वहां कांच मंदिर में उन्होंने दिव्यांग छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद सेना प्रमुख सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट गए। यहां उन्होंने पद्मश्री डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन से मुलाकात की और कहा कि सेना के अधिकारियों को इस सेवा कार्य को देखकर प्रेरणा लेनी चाहिए। द्विवेदी ने भारतीय सेना की ओर से डॉ. जैन को स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही 4 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को वेटरन अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया। सेना प्रमुख बोले- भगवान के बाद डॉक्टर सबसे बड़े
सदगुरु नेत्र चिकित्सालय पहुंचे जनरल द्विवेदी ने कहा, मैं चिकित्सा पृष्ठभूमि से आता हूं और मानता हूं कि डॉक्टर भगवान के बाद सबसे बड़े होते हैं। नेत्र चिकित्सा हमारे सैनिकों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां जो सेवा हो रही है, वह निस्संदेह मानवता की सच्ची सेवा है। सदगुरु नेत्र चिकित्सालय पहुंचे सेना प्रमुख की तस्वीरें… ये खबर भी पढ़ें…
चित्रकूट में सेना प्रमुख जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मिले भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी अपनी पत्नी के साथ बुधवार को चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने यहां श्री तुलसीपीठ में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज से आशीर्वाद लिया और श्री राघव जू सरकार के दर्शन किए। पूरी खबर पढ़ें….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *