पलारी | ग्राम भिरई निवासी लिकेश ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर 20वीं बार रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। उनके इस सराहनीय योगदान से क्षेत्र के युवाओं में सेवा भाव को नई दिशा मिली है। खंड प्रचार प्रमुख एकनाथ सार्वा ने बताया कि अब तक गुरुर क्षेत्र के सैकड़ों युवा इस अभियान से जुड़कर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


