रामलला ठंड से बचने के लिए अब ऊनी वस्त्र पहनेंगे:कुल्लू के ऊन से बनी धोती, लद्दाख की पश्मीना ऊन के कपड़े लाए गए

अयोध्या में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तापमान गिरकर 3°C तक रिकॉर्ड किया जा चुका है। इस ठंड से हर कोई बेहाल है। रामलला को भी ठंड से बचाव के लिए अब ऊन से बने कपड़े पहनाए जाएंगे। कुल्लू हिमाचल के ऊन से बनी धोती और लद्दाख की पश्मीना ऊन से बने अंग वस्त्र अयोध्या पहुंच गए हैं, जिन्हें अब रामलला को पहनाया जाएगा। अभी तक रामलला को पश्मीना शॉल ओढ़ाई जा रही है और रेशमी वस्त्र धारण कर रहे हैं। हालांकि, अब ठंड बढ़ने के साथ ही कुल्लू हिमाचल के ऊन से बनी धोती और लद्दाख की पश्मीना ऊन से बने अंग वस्त्र पहनाए जाएंगे। दिल्ली से ऊनी वस्त्र लाकर ट्रस्ट को सौंपा
हफ्ते में सातों दिन के लिहाज से तैयार विशेष ऊनी वस्त्र दिल्ली से अयोध्या पहुंच गए हैं। रामलला के वस्त्रों के डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने बताया- वस्त्र को खूबसूरत डिजाइन से तैयार किया गया है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, वैसे-वैसे भगवान के वस्त्रों में भी बदलाव किया जाएगा। भगवान की धोती भी पश्मीना या कुल्लू हिमाचल के ऊन से तैयार की गई है। रामलला के दो अंगवस्त्र एक जो उनके कंधे पर लहराता है और दूसरा उनके हाथ में रहता है, उसे ही लद्दाख के पश्मीना के ऊन से बनाया गया है। ऊनी वस्त्र को ट्रस्ट को सौंप दिया गया है, जल्द ही रामलला इसे धारण करेंगे। रामलला को सुबह पोहा या देसी घी का हलवा परोसा जा रहा
राम मंदिर के सहायक पुजारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया- ठंड बढ़ने के साथ ही रामलला का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। भोर में मंगला आरती से पहले पेड़ा और मेवा का भोग लगाया जाता है। इसी तरह शृंगार आरती के समय सुबह 7.30 बजे फल और मेवा का भोग लगता है। इसी तरह सुबह 9 बजे पोहा या देसी घी का हलवा और दोपहर 12 बजे राजभोग में पूरा भोजन प्रसाद और खीर परोसा जा रहा है। फिर भगवान के विश्राम के बाद दोपहर 1.30 बजे मिष्ठान और जल दिया जाता है। शाम 4 बजे बदल-बदल कर विशेष तरह के नाश्ते का भोग लगता है। इसके साथ भगवान को नारियल पानी या फलों का जूस दिया जाता है। गुनगुने पानी से अभिषेक कराया जा रहा
पुजारी ने बताया- रामलला का ख्याल बच्चों की तरह रखा जा रहा है। सुबह गुनगुने पानी से अभिषेक किया जाता है। गर्भगृह में हीटर की व्यवस्था की गई है, ताकि रामलाल को सर्दी न लगे। अयोध्या का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस
अयोध्या उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला बना हुआ है, बीते तीन दिनों से रामनगरी का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार-शनिवार की रात 3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है। तापमान में गिरावट के चलते ठिठुरन भरी ठंड का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। आचार्य नरेंद्र कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी हवाओं के चलने से लगातार ठंड बढ़ रही है। यही कारण है कि रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। यह सिलसिला करीब एक हफ्ते तक जारी रहेगा। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को मामूली राहत मिलेगी। ———— ये खबर भी पढ़िए- कैसे बन रहा राममंदिर का शिखर, देखिए: परिसर में 3 मंदिर भी बनकर पूरे हुए, 3 का काम बाकी… तस्वीरें अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में परकोटे के अंदर 6 मंदिरों के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इन मंदिरों की तस्वीर पहली बार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी की हैं। परकोटे में शिव, सूर्य, दुर्गा, गणेश, अन्नपूर्णा और हनुमान मंदिर बनाए जा रहे हैं। इनमें 3 मंदिर लगभग बनकर तैयार हैं, जबकि 3 मंदिरों का काम तेजी से चल रहा है। मंदिर के शिखर की 10 लेयर बनकर तैयार हो गई है। कुल 29 लेयर बनाई जानी है। ऐसे में अभी 19 लेयर और बनाई जा रही हैं।मंदिर निर्माण से जुड़ी 15 तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *