खड़गपुर| पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत ग्वालतोड़ थाना के कापरीडांगा इलाके में मौजूद एक मैदान में फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ियों से फुटबॉल छीनकर रामलाल हाथी ने फुटबॉल खेला.जिसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ी। रामलाल हाथी की फुटबॉल खेलने की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल भी हो गयी।मालूम हो कि कापरीडांगा गांव जंगल से सटा हुआ है।जंगल में इन दिनों रामलाल हाथी डेरा ढाले हुए है।


