अनगड़ा | सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सांडी गांव में सोमवार की रात में भगवान नरसिंह पूजा की पूजा की गई। इसके तहत रामलीला का मंचन किया गया। उद्घाटन भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा के देश के लोगों में धार्मिक जागरूकता आ रही है। इससे समाज में समरसता बढ़ेगी। मौके पर अध्यक्ष योगेन्द्र करमाली, सचिव प्रेम मुंडा, कोषाध्यक्ष प्रमोद पटेल, संरक्षक पूर्व मुखिया नीलमोहन पाहन, हरिलाल साहू व अन्य थे।


