रामसागर गनवर बांध से निकाला जा रहा पानी

टोंक| जिले के रामसागर बांध (गनवर) से अवैध रूप से पानी इंजन के जरिए निकालने की शिकायत मछली ठेकेदार ने मंगलवार को की। बहीर निवासी लियाकत अली ने बताया कि उनका मत्स्य पालन के लिए मत्स्य विभाग टोंक की ओर से क श्रेणी के तहत आवंटित किए रामसागर गनवर बांध से अवैध रूप से इंजन ग्रामीणों की ओर से इंजन लगाकर पानी निकाला जा रहा है। जबकि विभाग ने बांध में 5 फीट पानी रखने तक के लिए आवंटन था। वहां के ग्रामीण अवैध रूप से इंजन लगाकर बांध का पानी निकाल रहे है। कलेक्टर से उन्होंने कहा कि मना किए जाने पर गाली-गलौच व मारपीट करने पर उतारू होते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *