शाजापुर में वैष्णव बैरागी समाज और राजनंदिनी नवनिर्माण सेना ने सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन से मुलाकात की। समाज के प्रतिनिधियों ने शहर के किसी एक चौराहे का नाम महान संत रामानंदाचार्य के नाम पर रखने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि रामानंदाचार्य एक प्रतिष्ठित विद्वान थे, जिन्होंने भारतीय संस्कृति और वैष्णव धर्म के प्रसार में अमूल्य योगदान दिया। समाज के प्रतिनिधियों का मानना है कि उनके नाम पर चौराहे का नामकरण उनके प्रति उचित सम्मान होगा। वैष्णव समाज के सदस्यों ने नगरपालिका अध्यक्ष से इस प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इस दौरान नीरज वैष्णव, ईश्वरदास वैष्णव, महेंद्र बैरागी, मोहनदास बैरागी, घनश्यामदास बैरागी, वरूणदास जी, शैलेंद्र वैष्णव, गोपालदास बैरागी समेत कई प्रमुख समाज जन उपस्थित थे।


