रामानुजगंज में नवरात्रि सप्तमी पर खुले दुर्गा पंडाल:मां महामाया मंदिर सहित सभी पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर रामानुजगंज नगर आस्था में डूबा रहा। कन्हर नदी तट पर स्थित सिद्धपीठ महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मंगलकामनाएं मांगी। नगर के सभी दुर्गा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही पूजा-अर्चना के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रामानुजगंज में विगत कई दशकों से दुर्गा पूजा विशेष उत्साह और धूमधाम से मनाई जा रही है। पीपल चौक नवयुवक दुर्गा पूजा समिति लगभग 70 वर्षों से यहां भव्य दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर रही है। विभिन्न वार्डों में स्थापित हुई दुर्गा प्रतिमाएं वार्ड क्रमांक 1, वार्ड क्रमांक 13, मध्य बाजार (दो स्थानों), शास्त्री चौक, खोपा महुआ और वार्ड क्रमांक 15 सहित नगर के कई अन्य स्थानों पर भी दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों के पट खुलने के बाद नगर में भव्य सजावट और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इससे एक दिन पहले, षष्ठी के अवसर पर, पूर्व सीआरपीएफ कैंप परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल द्वारा महा आरती और महा भंडारे का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *