रामानुजगंज में 3 लाख की अवैध साल लट्ठा जब्त:वन विभाग ने ट्रक से पकड़ा, ड्राइवर मौके से फरार

रामानुजगंज में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के अवैध साल लट्ठे जब्त किए हैं। यह कार्रवाई वनमंडल अधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देश और उपवनमंडल अधिकारी अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र अधिकारी निखिल सक्सेना के नेतृत्व में की गई। विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिंग रोड स्थित संतोष कुमार गुप्ता गाड़ी गैरेज के पास एक संदिग्ध ट्रक खड़ा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और ट्रक क्रमांक CG 15 AC 5057 की जांच की। जांच के दौरान ट्रक में 21 नग साल लट्ठा अवैध रूप से लोड पाए गए। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वन विभाग ने समस्त अवैध लकड़ी और ट्रक को जब्त कर लिया है। जब्त की गई लकड़ी की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1) ड़, धारा 52, छत्तीसगढ़ वन उपज एवं व्यापार (विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5(1) तथा छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवहन नियम 2001 के नियम 41(3) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *