रामायण सम्पूर्ण धर्मों का फल प्रदान करने वाली कथा : रामभवन गोस्वामी

भास्कर न्यूज | अमृतसर उत्तर प्रदेश-बिहार कल्याण परिषद पंजाब, अमृतसर की इकाई कंटोनमेंट की ओर माघ पूर्णिमा पर श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन किया। आयोजन में मुख्य रूप से पहुंचे प्रवासी भलाई बोर्ड पंजाब सरकार के पूर्व वाइस चेयरमैन राम भवन गोस्वामी ने बताया कि माघ मास के शुक्ल पक्ष में श्रद्धानुसार रामायण पाठ या सत्यनारायण कथा सभी को सुननी चाहिए। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार माघ पूर्णिमा पर रामायण कथा सुनने के अनेकों फल हैं। रामायण सम्पूर्ण धर्मों का फल प्रदान करने वाली कथा है, जिस घर में श्रीरामचरितमानस पाठ सुबह शाम दीपक प्रतिदिन जलाया जाता है उस घर में आरोग्यता में वृद्धि होती है। घर में बच्चों की सद्बुद्धि में वृद्धि होती है घर से दरिद्रता भाग जाती है, परिवार का यश बढ़ने लगता है, घर पर साक्षात मां लक्ष्मी जी की कृपा का वास रहता है। वास्तव में हम सबको रामायण संसार में जीना सिखाती है। इस आयोजन को सफल बनाने के मुख्य सहयोगी शिवनारायण पाल, राजकुमारपाल, राम यादव, सूरजपाल, अनुराग शास्त्री, सत्यनारायण मिश्रा, विजय कुमार, रामबरन यादव, कमलेश यादव, अर्जुन यादव, राधेश्याम, स्वामीनाथ आदि शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *