रामेश्वर धाम मंदिर में भक्तों ने किया जलाभिषेक

गुमला | गुमला जिले के ढीढोली ग्राम में श्री रामेश्वर धाम मंदिर में आज सावन के अंतिम सोमवार को भगवान भोले शंकर के विशाल शिवलिंग पर श्रद्धालुओं की सुबह से ही उमड़ी। भीड़ ने जल अर्पण कर अपने परिवार की सुख- समृद्धि की कामना की पंडित उपेंद्र गिरी ने अपने सहयोगियों के साथ श्रद्धालुओं को पूजा पाठ करने में सहयोग किया। यह मंदिर पौराणिक काल में लगभग 350 वर्ष पूर्व नागवंशी राजाओं द्वारा स्थापित किया गया था। इस मंदिर में जिले से बाहर के भी लोग दर्शन के लिए आते हैं परंतु गुमला से मंदिर तक जाने के रास्ते गड्ढे से भरा पड़ा है, पता नहीं चल पाता की रोड में गड्ढा है या गड्ढे में रोड है। लोग प्रशासन से मांग की है कि रोड को यथाशीघ्र बनाया जाए ताकि श्रद्धालु बिना किसी बाधा के मंदिर तक पहुंच सके,श्रद्धालुओं में ग्राम वासियों के अलावे सतीश साहू, उमेश चौधरी, निर्मल सिंह, राजीव कुमार,रघु साहू राम चौधरी, यशराज चौधरी, कंचन देवी,रूबी देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *