रामेश्वर प्रसाद के परिवारजन ने किया नेत्रदान

भास्कर संवाददाता| पाली बापू नगर निवासी रामेश्वरप्रसाद पुत्र बालमुकुंद सोमानी के शनिवार को असामयिक निधन के बाद उनके परिजनों ने आंखें दान कर दो दृष्टिहीन बंधुओं को दृष्टि मिलने का रास्ता प्रशस्त किया। निधन की जानकारी मिलते ही आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान पाली चैप्टर सचिव केवलचंद कवाड़ से सामाजिक कार्यकर्ता गुरुचरण हेड़ा, महेशकुमार सारड़ा ने नेत्रदान करवाने के लिए सम्पर्क किया। दिवंगत के परिजन पत्नी गीता देवी, भाई दामोदर, राजेन्द्र, पुत्र विशाल, डॉ. विकास सोमानी, पुत्रवधु डॉ. अचला माहेश्वरी से स्वीकृति िमलने पर आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान पाली चैप्टर के भंवरलाल सेमलानी, गौतमचंद रांका के सहयोग से नेत्रों को दान में प्राप्त कर सामाजिक कार्यकर्ता दयालसिंह तंवर के सहयोग से जयपुर भिजवा दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *