चतरा| जिला मुख्यालय क्षेत्र स्थित रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर चतरा में रविवार को हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के भैया बहन सम्मिलित हुए । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल कुमार सिंह एवं वरिष्ठ आचार्य के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा 9 के बहनों ने किया । कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के आचार्य अजय कुमार पाठक ने बताया कि हिंदी जन जन और गलियों की भाषा है ।हिंदी एक ऐसा भाषा है जिसे जैसा लिखा जाता है वैसा ही पढ़ा जाता है ।हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत 14 सितंबर 1949 से नियमित रूप से किया जा रहा है ।हिंदी को राजकीय भाषा की दर्जा प्राप्त है, वहीं अंतर्राष्ट्रीय भाषा की दर्जा प्राप्त होने के लिए प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया बहनों ने भी हिंदी भाषा पर कहानी एवं हिंदी भाषा से संबंधित कविताएं लोगो के सामने प्रस्तुत किया ।


