जयपुर | गोयल परिवार की ओर से शास्त्री नगर के एआरजी ऑडिटोरियम में चल रही रामकथा महोत्सव में श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण, भरत की सजीव झांकी भी सजाई गई, जिसे देख कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा विश्राम से पहले चेतन गुप्ता, लखन गोयल, महावीर गोयल, विनोद गुप्ता और राजेश गोयल ने श्री वाल्मीकि रामायण की सामूहिक पूजा-अर्चना की। व्यास पीठ से कथा वाचक वैदिक अमिताचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में श्रीराम कथा को अपने जीवन में उतारने की महती आवश्यकता है। राम कथा हम सभी को मर्यादा में रहना और कर्तव्यों का पालन करना सिखाती है, जिससे लोक और परलोक सुधरते हैं।


