राम कृष्ण आश्रम ठगी का मामला…:आरोपी उदयराज गिरफ्तार, 25 तक रिमांड पर

रामकृष्ण मिशन आश्रम के साथ हुई 2.53 करोड़ की ठगी के मामले में एक और आरोपी उदयराज को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की ओर से आरोपी को रिमांड पर लेने आवेदन दिया गया। अपर लोक अभियोजक घनश्याम ने बताया कि आवेदन को स्वीकार कर न्यायालय ने आरोपी को 25 तक रिमांड पर भेजने का निर्देश दिया। बता दें कि पूर्व में हुई सुनवाई में न्यायालय ने क्राइम ब्रांच को फटकार लगाई थी क्योंकि केस से जुड़े अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास नहीं किए जा रहे थे। विशेषकर उदयराज की गिरफ्तारी में देरी के चलते क्राइम ब्रांच की खासी किरकिरी हो चुकी है। कारण- उसका भाई करन काफी पहले गिरफ्तार हो गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *