राम दरबार झांकी सजाकर दशानन का वध किया

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ असत्य पर सत्य की विजय का महापर्व विजयादशमीं मनेंद्रगढ़ में इस बार सौहार्द और भव्यता के नए आयाम स्थापित कर गया। शहर के हाई स्कूल मैदान में युवा मंच मनेंद्रगढ़ द्वारा आयोजित 38वें वार्षिक रावण दहन उत्सव को देखने बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस ऐतिहासिक आयोजन में परंपरा, राजनीति और संस्कृति का अद्भुत मेल देखने को मिला। युवा मंच की गंगा-जमुनी तहजीब: इस उत्सव को सफल बनाने में युवा मंच के सदस्यों का अथक परिश्रम शामिल रहा। खास बात यह रही कि समिति के दो मुस्लिम सदस्य एहसानुल हक और जहीर खान ने अपने हिंदू भाइयों के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर पूरे आयोजन को सफल बनाया। भव्य आतिशबाजी की गई रावण दहन से पूर्व आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राम दरबार की मनमोहक झांकी ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और उनके अनुज लक्ष्मण के जीवन प्रसंगों को जीवंत किया। रावण के 55 फीट ऊंचे पुतले का दहन होने के बाद बिरसिंहपुर पाली से आए हुए आतिशबाजों ने भव्य आतिशबाजी की, जिसने मनेंद्रगढ़ के आसमान को रंगीन रोशनी से भर दिया। कार्यक्रम का संचालन राजधानी रायपुर से आईं एंकर पूर्णिमा वर्मा ने किया, जिन्होंने अपनी प्रभावी आवाज से दर्शकों को बांधे रखा। युवा मंच के अन्य सदस्यों विकास श्रीवास्तव, कमल केजरीवाल, पंकज कांत दुबे, रविकांत सिंह, संदीप पुरी, रितेश, विष्णु ने 38वें वार्षिक आयोजन को एक बार फिर सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *