राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर विशेष आयोजन:जयपुर के गुप्त वृंदावन धाम में हरि नाम संकीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन

अयोध्या राम मंदिर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर जयपुर के गुप्त वृंदावन धाम में भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर कृष्ण बलराम का धनुष-बाण के साथ विशेष अलंकार किया गया, जिसे देखकर भक्तगण भाव-विभोर हो गए। मंदिर के मीडिया प्रभारी सिद्ध स्वरूप दास ने बताया कि इस पावन अवसर पर पूरा गुप्त वृंदावन धाम राममय हो गया। धाम में और प्रताप नगर में हरि नाम संकीर्तन और सुंदरकांड पाठ का विशेष आयोजन किया गया। प्रताप नगर में सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में भगवान राम की महिमा पर विशेष चर्चा भी आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान के मंत्र कार्ड, भगवद गीता और रामायण की पुस्तकें वितरित की गईं। भक्तों ने एकजुट होकर हरि नाम संकीर्तन किया और भगवान राम की जीवन गाथा और हनुमान जी की रामभक्ति से प्रेरणा लेकर भक्ति और सेवा का संदेश प्रसारित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *