राम मंदिर के ध्वजारोहण की 35 तस्वीरें:मोदी रामलला के लिए चंवर-वस्त्र लेकर पहुंचे, सप्तऋषि मंदिरों में पूजा की; रोडशो में PM पर पुष्पवर्षा

अयोध्या राम मंदिर के शिखर पर PM मोदी ने मंगलवार को धर्मध्वजा फहराई। PM रामलला के लिए वस्त्र और चंवर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सप्त ऋषियों के भी दर्शन किए, भगवान शेषावतार लक्ष्मण की पूजा की और जलाशय भी देखा। अयोध्या पहुंचकर मोदी ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी का रोड शो किया। स्कूली छात्रों ने काफिले पर फूल बरसाए। जगह-जगह महिलाओं ने उनका स्वागत किया। सुबह 11.50 बजे अभिजीत मुहूर्त में मोदी ने धर्मध्वजा फहराई। मोदी के बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहरने लगी। इसके साथ ही राम मंदिर का निर्माण अब पूरा हो गया। आज अयोध्या शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। ध्वजारोहण समारोह की 35 तस्वीरें देखिए… आखिरी में देर रात की तस्वीरें देखिए ———————– ये खबर भी पढ़िए- अयोध्या राम मंदिर पर मोदी-भागवत ने धर्मध्वजा फहराई: पहली मंजिल पर बने राम दरबार की पूजा की; योगी बोले- पीढ़ियों की प्रतीक्षा साकार हुई अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद PM मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। सुबह 11.50 बजे अभिजीत मुहूर्त में बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहरने लगी। इसके साथ ही राम मंदिर संपूर्ण हो गया। इस दौरान पीएम मोदी भाव विभोर हो गए। धर्मध्वजा को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *