जयपुर के सांगानेर स्थित नाड़ी वाले बागेश्वर बालाजी और विश्वनाथ शिव मंदिर प्रांगण में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शनिवार को विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होटल रमाडा के सामने स्थित मंदिर में विशाल पौष बड़ा महाप्रसादी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 24 घंटे अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद हवन और विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। मंदिर को पुष्पों और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से सजाया गया। भजन-कीर्तन के साथ हनुमान जी की विशेष पूजा की गई। कार्यक्रम में हनुमान जी को भोग लगाने के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। समाज सेवी मुकेश कुमार सैनी के अनुसार, इस धार्मिक आयोजन में गांव के प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही, जिनमें पूर्व सरपंच खेमाराम सैनी, उप सरपंच रूप सिंह, सुवालाल सैनी, चंदा लाल सैनी, मंगलराम, बाबूलाल सैनी, डॉक्टर बजरंग सैनी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी उपस्थित रहे।


