तुस्मा| मुड़पार में अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण‑प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर रैली निकाली गई। कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्साह का माहौल रहा। रैली में ग्रामीण युवाओं के साथ जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। सुबह से ही गांव में धार्मिक वातावरण बना रहा। रैली की शुरुआत गांव के मुख्य चौक से हुई। बाजे‑गाजे के साथ प्रतिभागी नाचते‑गाते हुए ‘जय जय श्री राम’ के नारे लगाते आगे बढ़े। भगवा झंडों, जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा गांव क्षेत्र भक्तिमय हो गया। रैली गांव के अलग‑अलग मार्गों से होकर प्रमुख स्थानों पर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रैली में शामिल युवाओं ने इसे सनातन संस्कृति और भारतीय आस्था का महत्वपूर्ण क्षण बताया। समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया और लोगों ने एक‑दूसरे को शुभ अवसर की बधाई दी। कार्यक्रम में उपसरपंच अशोक कर्ष, बलदाऊ कश्यप, आभाष गोस्वामी, चंद्र कुमार कश्यप, बबलू राज, राकेश, प्रवीण पंकज, नंदकिशोर, जगदीश पटेल, नितेश गोस्वामी और लाला कश्यप मौजूद रहे।


