पटना | अयोध्या में श्रीराम मंदिर की स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री राम सेना समिति, नगर पंचायत पटना के तत्वावधान में 22 जनवरी को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। शोभा यात्रा दोपहर 2 बजे दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी। इससे पूर्व सुबह 10 बजे मंदिर में पूजा-अर्चना, रामायण पाठ एवं भक्तों के लिए भोग-भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की आकर्षक झांकी के साथ 8 फीट ऊँची श्री हनुमान जी की भव्य झांकी मुख्य आकर्षण रहेगी। आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।


