राम, लक्ष्मण व हनुमान की झांकी निकाली, कार्यक्रम प्रस्तुत किए

ग्राम पंचायत तुस्मा में इस वर्ष दशहरा उत्सव पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। ग्राम के नर्सरी ग्राउंड में हजारों ग्रामीणजन एकत्र हुए और राम, लक्ष्मण व हनुमान की जीवंत झांकी द्वारा रावण वध का ऐतिहासिक दृश्य देखा। “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों और भव्य आतिशबाजी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उत्सव की शुरुआत ज्योदगिर बाबा की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद निकली झांकी ने सभी का मन मोह लिया। मोर सोनहा माटी लोक कला मंच की रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। लोकनृत्य और वाद्य यंत्रों की धुनों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजन को सफल बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों की भूमिका सराहनीय रही। बच्चों और महिलाओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही। मैदान में लग स्टॉलों ने बच्चों को खेल और व्यंजनों का आनंद दिया। रावण दहन के साथ जयघोषों की गूंज और आतिशबाजी ने इस उत्सव को यादगार बना दिया। ग्रामवासियों ने पंचायत का आभार व्यक्त करते हुए इसे आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *