रायकोट में कार की टक्कर से पूर्व फौजी की मौत:पोती भी घायल, घरेलू सामान और किताबें खरीदकर लौट रहे थे

पंजाब के रायकोट में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व फौजी की मौत हो गई। घटना में उनकी पोती भी घायल हो गई। मृतक की पहचान किशनगढ़ छन्ना लक्खा सिंह वाला के रहने वाले अजीत सिंह के रूप में हुई है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइक को कार ने मारी टक्कर पुलिस के अनुसार अजीत सिंह अपनी पोती जसवीर कौर के साथ रायकोट से घरेलू सामान और किताबें खरीदकर बाइक पर लौट रहे थे। इसी दौरान रायकोट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अजीत सिंह काफी दूर जा गिरे। हादसे में उनके सिर और टांगों में गंभीर चोटें आई। घायलों को पहले रायकोट के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने किया मृत घोषित डॉक्टरों ने अजीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया। लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना सिटी रायकोट के एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक की बेटी गुरदीप कौर की शिकायत पर आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान गोबिंदगढ़ के लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *