रायगढ़ की जनसंख्या 11 लाख:इनमें केवल 7 पाकिस्तानी-बांग्लादेशी, लॉन्ग टर्म वीजा लेकर आए; दूसरे राज्यों से आए लोगों की संख्या ज्यादा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बाहरी राज्यों से आकर सैकड़ों लोग रह रहे हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म वीजा के साथ 7 लोग निवासरत हैं। जिसमें 2 पाकिस्तानी भाई-बहन के साथ ही 5 बांग्लादेशी हैं, जो लंबे समय से यहां लॉन्ग टर्म वीजा के साथ रह रहे हैं। 2011 के आकड़ों के मुताबिक, जिले की जनसंख्या 11 लाख 12 हजार 982 है। इसमें ग्रामीण जनसंख्या 8 लाख 94 हजार 161 और शहरी क्षेत्र की जनसंख्या 2 लाख 18 हजार 821 है। वहीं बात अगर विदेशी नागरिकों की जाए तो 7 लोग लॉन्ग टाईम वीजा के साथ हैं। हालांकि बाहरी राज्यों के कई लोग रहते है। 2 पाकिस्तानी, 5 बांग्लादेशी लॉन्ग टाईम वीजा में 2 पाकिस्तानी व बांग्लादेशी नागरिकों में 3 महिलाएं हैं, जो शादी के बाद रायगढ़ में लॉन्ग टाईम वीजा के साथ रहती हैं। वहीं, पाकिस्तानी भाई-बहन ने फर्जी वोटर आईडी बनवाया था। जिस कारण उन्हें कुछ दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उनके 2 बच्चे जिन्होंने बांग्लादेश में जन्म लिया है, वे लॉन्ग टर्म वीजा के साथ यहां अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी दूसरे देश के नागरिक हैं, जो सर्विस व अन्य कारणों से वीजा बनाकर कुछ समय के लिए रायगढ़ आते हैं। कराना पड़ता है रिनिवल पुलिस अधिकारी ने बताया कि लॉन्ग टर्म वीजा की भी समयावधि होती है। जिसके कारण उसे समय-समय पर रिनिवल कराने की प्रक्रिया है। ताकि बिना किसी समस्या के वे यहां रह सके और लॉन्ग टर्म वीजा लेकर रह रहे लोगों को इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। बाहरी राज्यों के कई लोग लॉन्ग टर्म वीजा को छोड़कर अगर हम बात दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की करे, तो इनकी संख्या काफी हो सकती है। जिले के उद्योगों व अन्य तरह के व्यवसाय के लिए लोग यहां पहुंच रहे हैं और इसका खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने बाहरी राज्यों के लोगों की जांच की। ऐसे में बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र सहित पश्चिम बंगाल के लोग मिले। वीजा खत्म होता है, तो फिर अप्लाई करते हैं SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि जिले में लॉन्ग टर्म वीजा (एलटीवी) के साथ 7 लोग रहते आ रहे हैं। जिसमें से 2 पाकिस्तानी व 5 बांग्लादेशी हैं। जो समय समय पर वीजा रिनिवल कराते हैं। वीजा अलग-अलग प्रकार का होता है, लॉन्ग टर्म वीजा, टुरिस्ट वीजा होता है, कोई किसी काम से आता है। जब वीजा खत्म हो जाता है, तो फिर से अप्लाई किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *