रायगढ़ के अदा की गई ईद की नमाज:एक-दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद; अमन-चैन की मांगी दुआ

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ईद का त्योहार सोमवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार की शाम को चांद का दीदार होने के बाद मस्जिदों में ईद का ऐलान किया गया। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद भी दी। जामा मस्जिद के सदर आवेश खान ने बताया कि शहर के लालटंकी स्थित छोटी मस्जिद में सुबह साढ़े 7 बजे ईद की नमाज हुई। इसके बाद 8 बजे घड़ी चौक स्थित कदमी ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी और 9 बजे चांदमारी स्थित शाही मस्जिद, सवा 9 बजे मधुबन और साढ़े 9 बजे जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की जाएगी। रोजा रखकर कर रहे थे इबादत 2 मार्च को रमजान की शुरुआत हुई और मुस्लिम समाज के लोगों ने अपना पहला रोजा रखा। इसके बाद से लगातार रोजा रखकर समाज के लोग खुदा की इबादत कर रहे थे। वहीं मस्जिदों में तरावीह की नमाज भी अदा की जा रही है। कहा जाता है कि पूरे माह भर रोजा रखने का इनाम ईद के रूप में मिलता है। सप्ताह भर से चल रही थी तैयारियां मुस्लिम समाज के लोगों का सबसे बड़ा त्योहार ईद का पर्व है। ऐसे में सप्ताह भर से ईद को लेकर तैयारियां चल रही थी। नए कपड़ों की खरीदी की जा रही थी, तो शहर में अन्य राज्यों की सेवईयां की भी बिक्री हो रही थी। शहर के मुस्लिम मोहल्लों को झालरों से सजाया भी गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *