रायगढ़ के थाना में तलवार ले कर पहुंचे युवक, VIDEO:रील बनाकर इंस्टा में अपलोड किया, गाना लगाया- नहीं डरता किसी के बाप से, मैं तो सुपरमैन-सलमान का फैन, पुलिस ने करा दी उठक बैठक

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दो युवक तलवार लेकर थाना पहुंच गए। जिसके बाद रील बनाकर उसे सोशल मिडिया में पोस्ट कर दिया। जब मामले की जानकारी पुलिस को हुई, तो पुलिस ने युवकों की क्लास लगा दी और थाना के सामने उठक बैठक कराया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रामनवमी के दिन दो युवक रील बनाने के चक्कर में चक्रधर नगर थाना पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दो युवक अपने हाथों में खुली तलवार लेकर चलते हुए श्लो मोशन वीडियो बनाया। उसके बाद उन्होंने रील में गाना अपलोड किया एक बात बता दूं, आप से, नहीं डरता किसी के बाप से और इस गाने के साथ पूरा वीडियो रूपेन्द्र नामक आइडी से इंस्टाग्राम में पोस्ट कर दिया। ऐसे में यह वीडियो वायरल होने लगा, तब इसकी शिकायत रायगढ़ पुलिस को हुई, जिसे पुलिस ने गंभीरता से लिया और तत्काल वीडियो में बनाने वाले युवकों की तालाश शुरू की। युवकों ने गलती की माफी मांगी
जिसके बाद युवकों की पहचान कर दोनों युवकों को थाना लाया गया। जहां उनसे पूछताछ करने पर युवकों ने बताया कि मौज-मस्ती के उद्देश्य से वीडियो बनाया था। ऐसे में पुलिस ने उन्हें समझाईश देते हुए भविष्य में ऐसा नहीं करने के लिए उठक बैठक कराया और युवकों ने अपनी गलती की माफी मांगी। जिसके बाद इंस्टाग्राम से उस पोस्ट को डिलीट कराया गया और उनके परिजनों की उपस्थिति में उन्हें छोड़ा गया। कानून का उल्लंघन न करे
इस संबंध में सीएसपी आकाश शुक्ला ने बताया कि तलवार लेकर थाना परिसर में पहुंचने वाले युवकों ने रील बनाकर इंस्टा में वीडियो अपलोड किया था। जिन्हें थाना लाया गया और समझाईश देकर दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कही गई है। उनकी इस गलती के लिए उठक बैठक भी कराया गया। सीएसपी ने कहा कि कोई भी अमर्यादित आचरण का प्रदर्शन और कानून व्यवस्था का उल्लंघन न करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *