रायगढ़ के 51वें कलेक्टर बने मयंक चतुर्वेदी:आज पदभार ग्रहण किया, बोले- जनहित के कामों के साथ शिक्षा-स्वास्थ्य होगी पहली प्राथमिकता

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आज से नव पदस्थ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कार्यभार संभाल लिया है। जिले की कमान संभालते ही सबसे पहले उन्होंने जिला कलेक्टर भवन का भ्रमण करते हुए सभी कार्यालयों का जायजा लिया। नवपदस्थ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ के 51 कलेक्टर होंगे। आज शाम करीब साढ़े 5 बजे कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में उन्होंने पत्रकारों से मुलाकात की। उन्होंने अपने बारे में बताया, साथ ही पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि, जनहित के कार्यों के साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पत्रकारों ने शहर की यातायात जाम, अवैध कब्जा, कोयला चोरी के साथ ही जिले की कई समस्याओं से अवगत कराया। 2017 बैच के आईएस कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे कलेक्टर दंतेवाड़ा, सीईओ जिला पंचायत धमतरी और नगर निगम आयुक्त रायपुर के पद पर पदस्थ रहे हैं। इसके बाद अब रायगढ़ जिले का पदभार संभालेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *