रायगढ़ जिंदल-युनिवर्सिटी की छात्रा ने हाॅस्टल में लगाई फांसी:सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी पापा साॅरी, आप लोगों का बहुत ज्यादा पैसा खर्च करा दी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक छात्रा ने हाॅस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। प्रिंसी कुमारी (20 साल) जिंदल युनिवर्सिटी में बी-टेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। 20 दिसंबर की रात हॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटका उसका शव मिला है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। प्रिंसी के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि साॅरी मम्मी पापा मैं आप लोगों के इच्छा के अनुरूप नहीं कर पाई और बहुत ज्यादा पैसा खर्च करा दी। आपके सेविंग अकाउंट का पैसा भी लग जा रहा है। मैं पढ़ने में बहुत अच्छी नहीं हूं। मम्मी-पापा साॅरी आप लोगों का नाम खराब कर रही हूं। फिलहाल मामले की सूचना में पुलिस जांच कर रही है। फोन नहीं उठाने पर घबराए परिजन जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर टाटा की रहने वाली प्रिंसी कुमारी (20 साल) पूंजीपथरा स्थित जिंदल युनिवर्सिटी में हाॅस्टल में रह कर बी-टेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार की रात तकरीबन साढ़े 8 बजे उसके परिजन उसे मोबाइल पर काॅल कर रहे थे, लेकिन कई बार काॅल करने के बाद भी उसने मोबाइल रिसीव नहीं किया। ऐसे में प्रिंसी के परिजन घबरा गए और हाॅस्टल में वार्डन को काॅल किया। तब हाॅस्टल की वार्डन छात्रा के कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला और जब दरवाजा नहीं खुला। तब वार्डन ने किसी तरह खिड़की से देखा तो पता चला कि प्रिंसी फांसी पर लटकी हुई है। इसके बाद अन्य छात्राओं को जानकारी देते हुए मामले की सूचना पूंजीपथरा पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी समेत पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और कमरे में जा कर जांच की गई। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। सेमेस्टर फीस के नाम पर मांगे बताया जा रहा है कि मृतका द्वारा बीच-बीच में अपने परिजनों से रुपए भी मांगे गए थे। जिसमें कुछ माह पहले 50 हजार रुपए उसके बाद 35 हजार और फिर 15 हजार रुपए सेमेस्टर फीस के नाम पर मांगे थे। जिससे उसके परिजनों ने उसे रुपए भी दिए। मामले में जांच की जा रही इस संबंध में पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जूट गई है। मौके से सुसाइड नोट मिला है। इसके अलावा उसने पूर्व में सेमेस्टर फीस के लिए परिजनों से रुपए भी मांगे थे। हांलाकि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस मामले की हर पहलू में बारिकी से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *