रायगढ़ में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोका; मौत:सिर व चेहरे में आयी गंभीर चोट, आरोपी चालक फरार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन के चालक ने जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट पहुंची। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक जोबी चौकी क्षेत्र के ग्राम नंगोई में रहने वाला संतोष सारथी 35 साल किसी फैक्ट्री में करता था। बुधवार की सुबह तकरीबन 11 बजे वह बाइक पर सवार होकर देहजरी की ओर जा रहा था। तभी कोल्ड स्टोरेज के पास अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ढंग से ठोकर मार दिया। इससे वह बाइक से गिर गया और उसके चेहरे व सिर पर गंभीर चोट आयी। घटना को अंजाम देकर अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। सड़क दुर्घटना को जब आसपास के लोगों ने देखा, तो काफी संख्या में लोगों की भीड़ वहां इक्ट्ठा हो गई। पुलिस आगे की जांच में जूटी
मामले की पुलिस को दी गई। ऐसे में डायल 112 की टीम वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। बताया जा रहा है कि सिर व चेहरे से काफी खून बह चुका था। वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। फिलहाल मामले की सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *