रायगढ़ में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर:सुबह 5 बजे पहुंचा अमला, हटाया जा रहा बेजा कब्जा; एक दिन पहले दिया था नोटिस

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। किरोड़ीमल नगर के उच्चभीटी के कोकड़ीतराई जलाशय में बीते कई सालों से शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। जिसे हटाने के लिए सुबह करीब 5 बजे प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में 20-25 अवैध निर्माण है और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर लंबे समय से रह रहे थे। इसके लिए एक दिन पहले बेजाकब्जाधारियों को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद सुबह एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी समेत पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *